काफिले पर चप्पलें, मिट्टी और गोबर फेंका…., इस बर्ताव से बौखलाए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- “छाती पर बुलडोजर…..”
फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
गोबर फेंका और चप्पलें मारी, पथराव में टूटे गाड़ी के शीशे….., काफिले पर हमले से बौखलाए डिप्टी सीएम ने बोले- “छाती पर बुलडोजर…..”
बिहार में पहले चरण के मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव हुआ है. विजय कुमार सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथों का दौरा कर रहे थे, इस दौरान उनके काफिले पर हमला हो गया. पथराव में विजय सिन्हा की गाड़ी के शीशे टूट गए. पथराव होता देखकर विजय कुमार सिन्हा को अपना काफिला हटाना पड़ा. विजय कुमार सिन्हा को देखते ही लोगों ने विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए थे.
विजय कुमार सिन्हा ने पथराव की निंदा की और कहा कि RJD के गुंडों ने हमला किया है. RJD के समर्थकों ने ही पहले उनके काफिले का रास्ता रोका और फिर विरोधी नारेबाजी करते हुए पथराव किया. हमलावरों ने गोबर भी फेंका और चप्पलें भी मारीं. पुलिस को बुलाया, तब जाकर लोग माने और पीछे हटा, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया. अपने विधानसभा क्षेत्र में था और पोलिंग बूथ का दौरा करने जा रहा था, लेकिन RJD के गुंडों ने पोलिंग बूथ तक जाने नहीं दिया.
Lakhisarai, Bihar: Deputy CM Vijay Kumar Sinha says, “Even yesterday, our division booth was attacked. We informed the police station and the SP, but no arrests were made. Somehow, the incident was pushed aside. Today as well, there was an attempt to attack in Sar Maff. We… pic.twitter.com/HsmDNxM9Bj
— IANS (@ians_india) November 6, 2025
बता दें कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार हैं. आज सुबह पहले चरण के मतदान के दौरान अपने क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद वे दौरे पर निकले थे कि उनके काफिले पर हमला हो गया. लोगों की हरकत देखकर विजय कुमार सिन्हा भड़क गए. उन्होंने कहा कि NDA सत्ता में आ रही है, जो RJD के गुंडों की छाती पर बुलडोजर चलाएगा. वे गुंडे गांव में जाने नहीं दे रहे. उन्होंने पोलिंग एजेंट को भगा दिया है, उसे वोट तक नहीं डालने दिया.
बता दें कि बिहार में आज 6 नवंबर दिन गुरुवार को पहले चरण के मतदान हो रहे हैं. 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई थी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. आज पहले चरण में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. दूसरे फेज के मतदान 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी.
