पत्नी ने की पति की हत्या, शव को मारी लात फिर करने लगी कंघी, पड़ोसी ने रिकॉर्ड किया VIDEO

DEAD BODY

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

पत्नी ने की पति की हत्या, शव को मारी लात फिर करने लगी कंघी, पड़ोसी ने रिकॉर्ड किया VIDEO

 

हरियाणा के सोनीपत में 62 साल के एक शख्स की हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम देने का आरोप मृतक की पत्नी पूनम पर लगा है. मृतक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है. वारदात का वीडियो भी सामने आ गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सुरेश बेसुध होकर घर के आंगन में गिर जाते हैं तो पूनम कंघी से उन पर एक के बाद एक कई वार करती है. इसके बाद वह गुस्से में कहती है कि बता नहीं तो ईंट मार दुंगी. फिर वह पति को दो थप्पड़ मारती है और चीखकर कहती है कि मर जा, तुझे जिंदा नहीं छोड़ुंगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पड़ोसियों के हवाले से रिपोर्ट किया गया है कि पूनम अक्सर अपने पति को पीटती थी और छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, पूनम ने पति पर ईंट से हमला किया जिस कारण मौके पर ही मौत हो गई. पति की हत्या के बाद वह वहीं पर बैठकर कंघी करती रही.

एसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि सुरेश को सिर, माथे और छाती पर गहरे घाव हैं और ईंट और कंघी पर खून के निशान मिले हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

यह भी जानकारी सामने आई है कि सुरेश ऑटो-चालक थे.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!