मंगोलिया में हुई थी एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, अब आई यह जानकारी

Air India ChatGPT Image Nov 3, 2025, 07_29_54 PM (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

मंगोलिया में हुई थी एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, अब आई यह जानकारी

 

नई दिल्ली | बीते दिनों एयर इंडिया के एक विमान की मंगोलिया के उलानबटार में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. अब इससे जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. विमान के यात्रियों और क्रू के सदस्यों को भारत वापस लाया गया है.

इस सफल वापसी से विदेश में फंसे यात्रियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है. एयर इंडिया ने इस पूरे अभियान को अपनी बेहतरीन समन्वय क्षमता का प्रमाण बताया है.

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान यात्रियों का ध्यान रखा गया और उन्हें हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई.

मंगोलिया में फंसे यात्री आज सुबह दिल्ली पहुंचे.

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, “एयर इंडिया उलानबटार के स्थानीय प्रशासन, मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास, डीजीसीए, भारत सरकार और उन सभी का धन्यवाद करती है जिन्होंने इस दौरान यात्रियों और क्रू की मदद की और उन्हें सुरक्षित दिल्ली लाने में सहयोग दिया. हम अपने यात्रियों के धैर्य और समझ के लिए भी आभारी हैं. हमारे मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.”

यात्रियों ने भी एयर इंडिया और स्थानीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की. कई यात्रियों के अनुसार, स्थिति चुनौतीपूर्ण थी लेकिन उन्हें लगातार अपडेट मिलते रहे और सभी जरूरी इंतजाम किए गए.

एयर इंडिया ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि सुरक्षा उसके लिए हमेशा सबसे पहली प्राथमिकता है और इसी कारण जरूरी समझे जाने पर फ्लाइट को बिना किसी जोखिम के तुरंत डायवर्ट कर दिया गया. कंपनी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यात्रियों की भलाई और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं किया जाएगा.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!