अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- “पाकिस्तान कर रहा परमाणु हथियारों का परीक्षण”

Donald Trump IANS 23 (1) (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उनका दावा है कि पाकिस्तान उन देशों में से एक है जो परमाणु हथियारों का परिक्षण कर रहा है. उन्होंने 30 साल बाद अमेरिका द्वारा परमाणु परिक्षण करने के उनके प्रशासन के फैसले को सही ठहराया.

ये बातें उन्होंने सीबीएस न्यूज के 60 Minutes कार्यक्रम में रविवार को दिए इंटरव्यू के दौरान कहीं. उन्होंने कहा, “रूस और चीन टेस्ट कर रहे हैं लेकिन वो इस बारे में बात नहीं करते. हम एक ओपन सोसाइटी हैं, हम बात करते हैं क्योंकि हमारे पास स्वतंत्र प्रेस है. हम टेस्ट करेंगे क्योंकि वो कर रहे हैं. नॉर्थ कोरिया टेस्ट कर रहा है, पाकिस्तान भी टेस्ट कर रहा है.”

दरअसल उनसे इंटरव्यू के दौरान यह पूछा गया कि अमेरिका द्वारा 30 साल बाद फिर से परमाणु परीक्षण करने की जरूरत क्यों पड़ी. इसके जवाब में ट्रंप ने पाकिस्तान समेत कई देशों का नाम लिया जो परमाणु परीक्षण कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा, “रूस ने घोषणा की है कि वो परीक्षण करेगा. नॉर्थ कोरिया लगातार टेस्ट कर रहा है. बाकी देश भी कर रहे हैं. सिर्फ हम नहीं कर रहे और मैं नहीं चाहता कि सिर्फ हम ही ऐसा देश हों जो टेस्ट न करे.”

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं. उन्होंने बताया, “हमारे पास इतने परमाणु हथियार है कि हम दुनिया को 150 बार नष्ट कर सकते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से निरस्त्रीकरण पर चर्चा की है.”

ट्रंप ने बताया कि परीक्षण की तैयारी पहले से की जा चुकी है हालांकि उन्होंने समय या स्थान नहीं बताया.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!