समंदर में मर्सिडीज ले गया शख्स, लहरों के बीच फंस गई कार, ओ माई गॉड ! फिर हुआ ये….., देखें VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया)
समंदर में मर्सिडीज ले गया शख्स, लहरों के बीच फंस गई कार, ओ माई गॉड ! फिर हुआ ये….., देखें VIDEO
सूरत के डुमस बीच पर स्टंटबाजी के चक्कर में एक युवक ने मर्सिडीज कार को समुद्र में घुसा दिया. इसके बाद उसकी कार लहरों के बीच फंस गई और धीरे-धीरे समुद्र के अंदर जाने लगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में आप देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की मर्सिडीज कार समुद्र में फंसी हुई है. समंदर के पानी में फंसी मर्सिडीज कार को बाहर निकालने के लिए कार के मालिकों ने एक विशाल क्रेन को बुलाया था. क्रेन से कार को रस्सी के सहारे खींच कर बाहर निकाला गया.
सिर्फ स्टंट बाजी के चक्कर में मर्सिडीज पानी में फंस गई थी. नियम के मुताबिक जहां कार लहरों के बीच फंस गई थी, वहां तक वाहन ले जाना प्रतिबंधित है. ऐसे में यदि इस मर्सिडीज कार का मालिक समंदर के किनारे तक अपनी मर्सिडीज कार को सिर्फ स्टंटबाजी के लिए लेकर गया था.
रील बनाने के चक्कर मे लग्ज़री कार बीच पर फँसी
👉पुलिस ने 18 वर्षीय ड्राइवर शहज़ान सलीम को गिरफ्तार किया
👉पुलिस इंश्योरेंस कंपनी को सूचित कर रही है ताकी क्लेम नहीं मिले
सूरत के डुमास बीच की घटना pic.twitter.com/pzD0kKz0qb
— Nehra Ji (@nehraji77) October 29, 2025
जब क्रेन से कार को बाहर निकाला जा रहा था तो कार के मालिक इस तरह से खुश नजर आ रहे हैं. जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. कार के मालिक की ख़ुशी भी वीडियो में देखी जा सकती है.
समुद्र किनारे में मर्सिडीज कार से स्टंट करने वाले 18 साल के युवक सेजान सलीम चामडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कार को प्रतिबंधित इलाके में ले जाने के मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 177 के तहत मामला दर्ज कर स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया.
कार मर्सिडीज कंपनी की C220 मॉडल है. इसका नंबर GJ.05.JH-5155 है. इसके मालिक सेजान सलीम चामडिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. डुमस पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर एनवी भरवाड़ ने बताया कि इस कार का इंश्योरेंस कंपनी मंजूर न करे उसके लिए भी पुलिस द्वारा इंश्योरेंस कंपनी को रिपोर्ट करने की प्रक्रिया कर रही है.
गुजरात के सूरत शहर में समंदर किनारे स्टंट बाजी के चक्कर में कई कारें पानी में फंसते रहे हैं. इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी मूक दर्शक बनी रहती है.
समंदर के पानी में फंसी मर्सडीज कार को क्रेन के सहारे बाहर निकालते हुए वीडियो भी सामने आने के बाद नियमों की अनदेखी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.
