थानाध्यक्ष ने पूछा- “कौन है ये”, लड़के ने दिया जवाब- “बहन है मेरी…”, फिर कुछ ऐसा हुआ कि SHO हो गए सस्पेंड

bihar (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (credit: social media)

The Hindi Post

थानाध्यक्ष ने पूछा- “कौन है ये”, लड़के ने दिया जवाब- “बहन है मेरी…”, फिर कुछ ऐसा हुआ कि SHO हो गए सस्पेंड 

 

बिहार पुलिस के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई एक सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद हुई है. इसमें पुलिस अधिकारी को एक लड़के से सख्त लहजे में बात करते हुए देखा जा सकता है. यह पूरा वाकया बिहार के कटिहार जिले के एक रेस्टोरेंट का है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 24 अक्टूबर की है और वीडियो में लड़के से “बुरा बर्ताव” करने वाले पुलिस अधिकारी थानाध्यक्ष हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एसएचओ एक लड़का-लड़की जो अगल-बगल बैठे हैं, के पास आते हैं और पूछते हैं कि कौन है ये? इस पर लड़का जवाब देता है, “बहन है मेरी.” इसके बाद पुलिस अधिकारी और लड़के के बीच कहा-सुनी हो जाती है.

पुलिस अधिकारी लड़के से कहते हैं कि वह अपनी टोन पर ध्यान दे. लड़का पलटकर जवाब देता है कि आपने पूछा तो मैंने बोला कि बहन है. इसके बाद बहस होने लगती है. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डिप्टी एसपी कटिहार (हेडक्वार्टर) जांच बैठा देते हैं.

इंडिया टुडे में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह पता चला है कि पुलिस अधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने (पुलिस अधिकारी) जिस तरीके से बर्ताव किया उससे पुलिस की छवि धूमिल हुई. उनके व्यवहार को लापरवाही भरा और मनमाना माना गया. इस जांच रिपोर्ट का संज्ञान लते हुए पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है.

 

Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!