इन जिलों में चक्रवात ‘मोंथा’ का खतरा, भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

cyclone

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

इन जिलों में चक्रवात ‘मोंथा’ का खतरा, भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

चेन्नई | भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन “मोंथा” की वजह से तमिलनाडु के चार उत्तरीय तटीय जिलों, चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और रानीपेट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में तेज बारिश और हवा चल सकती है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

आईएमडी के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव से यह चक्रवात बना है. आने वाले 24 घंटों में इसके और ज्यादा ताकतवर होने और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है.

इस चक्रवात के असर से तमिलनाडु के उत्तरी तटीय इलाकों, खासकर चेन्नई और उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम खराब होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और रानीपेट में सोमवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मंगलवार के लिए तिरुवल्लुर में ऑरेंज अलर्ट और चेन्नई, कांचीपुरम, रानीपेट और चेंगलपट्ट में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

वहीं, चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और बारिश व गरज के साथ हल्की बूंदें पड़ सकती हैं. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए आम जनता से सावधानी बरतने की कहा है. ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जिसीसी) ने भी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में मोटर पंप तैयार किए हैं और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को प्रमुख जलाशयों और जलमार्गों में पानी के बहाव पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

उत्तर-पूर्वी मानसून के जोर पकड़ने के साथ, अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और जलभराव की स्थिति पैदा होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की अपील की है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!