महिला डॉक्टर सुसाइड केस : मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, मृतका के मकान…..
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
महिला डॉक्टर सुसाइड केस : मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, मृतका के मकान…..
महिला डॉक्टर के कथित सुसाइड मामले में सतारा पुलिस ने एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रशांत बनकर के रूप में हुई है. वह महिला डॉक्टर के मकान मालिक का बेटा है. प्रशांत का नाम चार पन्नों के सुसाइड नोट में दर्ज है.
प्रशांत की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने कहा कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा और जांच के लिए उसकी हिरासत की मांग की जाएगी. इस बीच, सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडाने को निलंबित कर दिया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ फलटण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो चुका है.
सतारा के एसपी तुषार दोशी ने पुष्टि की कि दुष्कर्म के आरोपों और प्रशांत की भूमिका की गहन जांच की जा रही है.
बता दे कि महिला डॉक्टर सतारा जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत थी. उनका शव गुरूवार रात एक होटल के कमरे से बरामद हुआ था. शव फंदे से लटका मिला था. मौके से सुसाइड नोट भी मिला था. साथ ही डॉक्टर ने अपनी हथेली पर लिखा था कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडाने ने उनका चार बार रेप किया था. उन्होंने यह भी लिखा था कि पांच महीने से अधिक समय तक उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया.
डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि एक सांसद और उनके दो निजी सहायकों ने उन (डॉक्टर) पर फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव डाला था. यह फिटनेस सर्टिफिकेट उन व्यक्तियों के नाम से बनाने थे जो कई मामलों में आरोपी है.
यह भी जानकारी सामने आई है कि डॉक्टर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कुल 21 बार शिकायत की थी लेकिन उसके उत्पीड़कों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.
मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड़ जिले की रहने वाली महिला डॉक्टर इस अस्पताल में 23 महीनों से कार्यरत थी.
IANS/Hindi Post Web Desk
