10 साल की मासूम के साथ रूह कंपा देने वाला हादसा, खेलते-खेलते फिसला पैर, आंख को चीरते हुए दिमाग में घुसी पूजा वाली घंटी

puja bell

घंटी का पतला भाग बच्ची की आंख के आर-पार हुआ / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

10 साल की मासूम के साथ रूह कंपा देने वाला हादसा, खेलते-खेलते फिसला पैर, आंख को चीरते हुए दिमाग में घुसी पूजा वाली घंटी

 

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिवाली की रात 10 साल की एक बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. जब घर वाले दिवाली की पूजा कर रहे थे, उस दौरान एक मासूम बच्ची खेलते खेलते अचानक फिसल कर गिर गई. गिरते समय उसकी आंख में पूजा करने वाली घंटी घुस गईं, जो सीधे आंख को चीरते हुए दिमाग में घुस गई.

बच्ची को नाजुक अवस्था में देर रात सिम्स लाया गया था, जहां इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल रायपुर एम्स रिफर कर दिया गया. एम्स अस्पताल में डाक्टरों की विशेष टीम उसका इलाज कर रही है.

मस्तूरी निवासी दीपक सिंह अपने परिवार के साथ 20 अक्टूबर की रात पूजा कर रहेगा थे. जहां पर ही उनकी दस साल की बेटी काव्या सिंह खेल रही थी और इसी समय काव्या पूजास्थल के पास आकर खेलने लगी और अचानक ही उसका पैर फिसल गया. काव्या के गिरने पर नीचे रखी पूजा करने वाली घंटी आंख में घुस गई और देखते ही देखते दिवाली की खुशी गमगीन हो गई.

इस घटना से पूरे घर में हड़कंप मच गया. इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे सिम्स रेफर किया गया. सिम्स में उसकी हालत को देखते हुए तत्काल इलाज करते हुए एम्स रायपुर भेजा गया. एम्स में डॉक्टरों ने सर्जरी करके घंटी को निकाला है.

हालांकि, घंटी का सिरा मस्तिक तक पहुंच गया था, जिससे दिमाग पर असर पड़ा है, साथ ही काव्या एक आंख खराब हो गई है. काव्या का इलाज अभी भी चल रहा है और उसकी हालत में कोई सुधार नहीं देखने को मिला है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!