पति को शराब पिलाकर खेत भेज देती थी पत्नी, फिर प्रेमी को घर बुलाकर बनाती थी संबंध, अब महिला ने पार की सारी हदें
सांकेतिक फोटो (Meta AI)
पति को शराब पिलाकर खेत भेज देती थी पत्नी, फिर प्रेमी को घर बुलाकर बनाती थी संबंध, अब महिला ने पार की सारी हदें
बीते दिनों वीरपाल की हत्या कर दी गई थी. वह एक किसान थे. उनका शव अलेहदादपुर देवा गांव (मुरादाबाद) के जंगल में धान के खेत में मिला था. पुलिस ने अब इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता और उसके कथित प्रेमी आशीष उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता चार बच्चों की मां है और वह अपने कथित प्रेमी से उम्र में 12 साल बड़ी है.
पुलिस ने बताया कि प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे वीरपाल को रास्ते से हटाने की योजना सुनीता और आशीष ने ही बनाई थी. पुलिस ने बताया कि आशीष ने गला घोंटकर वीरपाल की हत्या की थी.
वीरपाल का शव सोमवार सुबह मिला था. रविवार रात को उनका गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से वीरपाल की गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है.
पुलिस ने जब इस हत्याकांड की गहनता से जांच की तो उन्हें पता चला कि सुनीता और आशीष के बीच संबंध हैं. चार महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी जो आगे चलकर शारीरिक संबंध में बदल गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता अक्सर अपने पति को शराब पिलाकर खेत में भेजती थी और उनकी गैरहाजिरी में अपने प्रेमी को घर बुला लेती थी. कुछ दिन पहले वीरपाल ने दोनों को घर पर आपत्तिजनक स्थित में देख लिया था. इससे नाराज होकर उसने सुनीता को पीट डाला था.
आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर सुनीता ने आशीष के साथ मिलकर वीरपाल को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली. रविवार की रात जब वीरपाल खेत में सोने गए तब कथित तौर पर सुनीता ने आशीष को खेत पर भेजा जहां उसने वारदात को अंजाम दिया. वीरपाल की गला दबाकर हत्या की गई. आरोप है कि सुनीता ने ही आशीष को अपने पति की हत्या करने के लिए तैयार किया था. फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
