इंसानी बस्ती में घुसा जंगली हाथियों का झुंड, घर में सो रही दादी और पोती…..

elephant ians

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

इंसानी बस्ती में घुसा जंगली हाथियों का झुंड, घर में सो रही दादी और पोती…..

 

 

चेन्नई कोयंबटूर जिले के वालपराई के पास एक दुखद घटना है. यहां सोमवार तड़के जंगली हाथियों का एक झुंड श्रमिक बस्ती में घुस आया और उन्होंने 55 साल की एक महिला और उसकी पोती को कुचलकर मार डाला.

यह दुखद घटना सुबह करीब 3:30 बजे वाटर फॉल्स एस्टेट में हुई. यह एक चाय बागान वाला इलाका है जहां अक्सर जंगली हाथियों का आना-जाना होता है.

वन अधिकारियों के मुताबिक, जंगली हाथियों का झुंड खाने की तलाश में मजदूरों के क्वार्टरों में घुस आया. इस दौरान हाथियों ने एक घर पर हमला कर दिया. यहां 55 साल की असला और उनकी पोती हेमाश्री सो रही थी. पड़ोसियों को कुछ समझ आता इससे पहले ही दोनों को हाथियों ने कुचलकर मार डाला. जब तक बचाव दल मौके पर पहुंचा तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए वालपराई सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.

वालपराई रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरी घटना की जांच कर रहे हैं.

अधिकारी हाथियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए इलाके में नए वार्निंग सिस्टम लगा रहे हैं.

हाथियों के इंसानी बस्तियों में अचानक घुस आने की घटना ने एक बार फिर तमिलनाडु के पहाड़ी इलाकों में बढ़ते मानव और वन्यजीव संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!