एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ, जानिए कितनी सीटों पर लड़ेंगे भाजपा और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू

Narendra Modi and Nitish Kumar (2)

फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ, जानिए कितनी सीटों पर लड़ेंगे भाजपा और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू……

 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है. बीजेपी और जेडीयू 101-101 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) 29 सीटों पर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) 6 सीटों पर जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी 6 सीट पर चुनाव मैदान में उतरेगी.

बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि एनडीए गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दलों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में और आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा किया है.

बता दे कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं और इन पर 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 14 नवंबर को नतीजे आएंगे.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!