प्रेमानंद महाराज के दर्शन करवाने के नाम पर इतना बड़ा धोखा, युवती से दुष्कर्म…..

rape depression sad mood Depositphotos_827371384_XL (1) (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट डॉट इन)

The Hindi Post

प्रेमानंद महाराज के दर्शन करवाने के नाम पर इतना बड़ा धोखा, युवती से दुष्कर्म…..

 

मथुरा । यूपी के वृंदावन से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने प्रेमानंद महाराज के ‘एकांतिक दर्शन’ का टोकन दिलाने का झांसा देकर आगरा की एक युवती से दुराचार किया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि 21 अगस्त को उसके इंस्टाग्राम पर एक अंजान व्यक्ति की ओर से मैसेज आया. मैसेज में दावा किया गया था कि वह वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के ‘एकांतिक दर्शन’ का विशेष टोकन दिला सकता है. आरोपी ने पीड़िता को अपना नाम सुंदरम राजपूत बताया था.

इसके बाद 12 सितंबर को सुंदरम ने युवती को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा कि उसका टोकन मंजूर हो गया है. उसने दर्शन के लिए उसे सुबह 4:30 बजे प्रेम मंदिर पहुंचने को कहा. इसके बाद युवती अपने भाई के साथ कार से वहां पहुंची. मंदिर परिसर के बाहर आरोपी बाइक पर आया और कहा कि आगे कार नहीं जा सकती. उसने युवती को अपने साथ बाइक पर बिठा लिया और उसे होटल राधा कृष्ण धाम स्थित अपने कथित ऑफिस पर ले गया.

पीड़िता का आरोप है कि कमरे में आरोपी ने उसे कॉफी दी जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था. कॉफी पीने के बाद वह बेहोश हो गई. जब होश आया तो उसने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया. आरोपी ने इस दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए थे.

युवती ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. आरोपी ने पीड़िता को आगरा स्थित वैभव पैलेस होटल में भी बुलाकर दुराचार किया.

मामले की शिकायत मिलते ही वृंदावन पुलिस हरकत में आ गई और मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सुंदरम राजपूत के खिलाफ संबंधित धाराओं (धारा 64(1) और 351(3)) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!