करवाचौथ: पति एक, पत्नियां दो, साथ में रखा व्रत, पूजा के समय….., VIDEO

AGRA2

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन ग्रैब (सोशल मीडिया)

The Hindi Post

करवाचौथ: पति एक, पत्नियां दो, साथ में रखा व्रत, पूजा के समय….., VIDEO

 

 

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक द्वारा अपनी दो पत्नियों को एक साथ करवा चौथ का व्रत खुलवाने का वीडियो सामने आया है. यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों पत्नियां अपने पति के साथ खुश हैं. उनका मानना है कि जहां प्यार होता है, वहां कलह नहीं होती है.

मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला बिहारी का है. यहां के निवासी रामबाबू निषाद की दो पत्नियां हैं. दोनों पत्नियों ने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा. उन्होंने दोनों को एक साथ व्रत खुलवाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. देखते ही देखते यह वायरल हो गया.


 

यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा. दोनों पत्नियों ने एक साथ पति की लंबी आयु के लिए सुबह से करवाचौथ का व्रत रखा. इसके बाद शाम के समय दोनों ने पूजा के बाद एक साथ चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्घ्य दिया. इसके बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ अपने पति के गले मे फूलों की माला डालकर पैर छुए. उसके बाद रामबाबू निषाद के हाथ से पानी पीते हुए अपना व्रत खोला.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!