डोनाल्ड ट्रंप को शांति नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया….
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)
डोनाल्ड ट्रंप को शांति नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया….
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति के नोबेल प्राइज जीतने से चूक गए. वह खुद को इस पुरस्कार के लिए सबसे बड़ा दावेदार मान रहे थे लेकिन इस पुरस्कार से चूकने के बाद व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी है.
व्हाइट हाउस का कहना है कि नोबेल समिति ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि वे शांति के बजाए राजनीति को तवज्जो देते हैं. दरअसल ट्रंप लंबे समय से कह रहे थे कि नोबेल पीस प्राइज उन्हें ही मिलना चाहिए. इसके लिए वह जंग रुकवाने की बात कह रहे थे.
व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चुइंग ने कहा कि नोबेल समिति ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के पीसमेकिंग प्रयासों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप शांति के लिए प्रयास करते रहंगे, युद्ध समाप्त करवाते रहेंगे और जिंदगियों को बचाने का काम करते रहेंगे. वह मानवीय संवेदनाओं से भरे हुए शख्स हैं.
President Trump will continue making peace deals, ending wars, and saving lives.
He has the heart of a humanitarian, and there will never be anyone like him who can move mountains with the sheer force of his will.
The Nobel Committee proved they place politics over peace. https://t.co/dwCEWjE0GE
— Steven Cheung (@StevenCheung47) October 10, 2025
ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर कई बार कहा कि वह सात जंग रुकवा चुके हैं और रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाकर आठवी जंग रुकवाने जा रहे हैं. पाकिस्तान और इजरायल जैसे देशों ने नोबेल पीस प्राइज के लिए ट्रंप की पैरवी भी की थी.
बता दें कि नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्ष की नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता मारिया कोरिना मचाडो को देने का ऐलान किया. मारिया बीते 20 वर्षों से वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए संघर्ष कर रही हैं.
नोबेल समिति ने पीस प्राइज का ऐलान करते हुए कहा कि आज जब दुनिया के कई हिस्सों में तानाशाही बढ़ी है और लोकतंत्र कमजोर हुआ है, ऐसे समय में मारिया मचाडो जैसे लोगों की हिम्मत उम्मीद की लौ जैसी है.
