डोनाल्ड ट्रम्प नहीं इस महिला को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

Donald Trump IANS 4 (1)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित करने का फैसला किया है. मचाडो को यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है.

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा, “नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने निर्णय लिया है कि 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरीना मचाडो को दिया जाएगा. वेनेज़ुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयासों और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन लाने के उनके संघर्ष के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.”

नोबेल कमेटी ने आगे कहा कि मारिया कोरिना के जीवन को गंभीर खतरा होने के बाद भी वह अपना काम करती रहीं. नोबल पुरस्कार के लिए उनका चुनाव लाखों लोगों को प्रेरित करने वाला है.

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित करने का फैसला किया है (फोटो: आईएएनएस)

बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार नोबेल पीस प्राइज की मांग कर रहे थे. कई देशों की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल पीस प्राइज से सम्मानित करने की मांग को समर्थन भी मिला. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति का यह सपना अधूरा रह गया.

मारिया वेनेजुएला की रहने वाली हैं. वह राष्ट्रपति चुनाव के दौरान विपक्षी दल की उम्मीदवार रह चुकी हैं. वह लोकतांत्रिक अधिकार कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!