पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों और जवानों पर घात लगाकर हमला, इतने सैनिकों की गई जान

Pakistan Afghanistan Forces IANS (1) (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों और जवानों पर घात लगाकर हमला, इतने सैनिकों की गई जान

 

पाकिस्तान | अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया है. इसमें नौ जवानों सहित दो अधिकारी मारे गए है. पाकिस्तानी तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. स्थानीय मीडिया संस्थानों ने इस हमले को रिपोर्ट किया है.

पाकिस्तान सशस्त्र बल के प्रवक्ता (डीजी आईएसपीआर) ने पुष्टि की है कि खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में पाकिस्तानी तालिबान के हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के दो अधिकारियों सहित 11 सैनिक शहीद हो गए है. कई आतंकवादियों के भी मारे जाने की खबर है. लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ (39), जो ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे, और मेजर तय्यब रहत (33) अपने नौ साथियों के साथ मारे गए है.

इस हमले के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि उत्तर-पश्चिमी कुर्रम जिले में पहले सड़क किनारे बम धमाके किए गए और इसके बाद गोलीबारी होने लगी. पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि इस अभियान के दौरान आतंकियों को भी मार गिराया गया है. ये आतंकी पास के ओरकजाई जिले में छिपे थे.

रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया कि इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है.

संगठन ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने काफिले पर हमला किया था. बता दे कि पिछले कुछ महीनों से टीटीपी ने पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं. यह संगठन पाकिस्तान सरकार को गिराकर अपने सख्त इस्लामी शासन की स्थापना करना चाहता है. वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि यह आतंकी संगठन अफगानिस्तान में प्रशिक्षण लेकर पाकिस्तान पर हमले करते हैं. हालांकि काबुल इस बात से बार-बार इनकार करता है.

बता दें, पाकिस्तानी वायुसेना ने 21 सितंबर की रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी स्थित एक गांव पर 8 लेजर-गाइडेड बम गिराए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 30 लोग मारे गए थे. हालांकि आधिकारिक आंकड़ा 24 बताया गया था. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उनके हमले का लक्ष्य तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का बम बनाने वाला अड्डा था. आरोप था कि ये लोग बम बनाकर पास की मस्जिद में छुपाकर रखते थे.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!