10 साल के बच्चे को उसकी मां और बहन ने रस्सी से बांध कर पीटा, उसने 112 नंबर पर कार दी कॉल, फिर जो हुआ…

boy talking on mobile phone Depositphotos_843022708_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर | AI Photo (Hindi Post)

The Hindi Post

10 साल के बच्चे को उसकी मां और बहन ने रस्सी से बांध कर पीटा, उसने 112 नंबर पर कार दी कॉल, फिर जो हुआ…

 

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आप भी कहेंगे- वाह पुलिस ने तो दिल ही जीत लिया. दरअसल, पुलिस को 10 साल के बच्चे ने डायल 112 में फोन किया था. उसने पुलिस को बताया- अंकल मैंने मम्मी से कुरकुरे मांगे तो उन्होंने दीदी के साथ मिलकर मुझे पीटा. पुलिसकर्मी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे की पूरी बात सुनी और फिर खुद बच्चे के घर पहुंचकर उसे कुरकुरे के पैकेट देकर उसका दिल जीता.

मामला खुटार चौकी के अंतर्गत चिरवई कला गांव का है. यहां रहने वाला 10 साल का छोटा बच्चा 20 रुपये के कुरकुरे की डिमांड अपनी मां और बहन से कर रहा था. मां-बहन इस बात से गुस्सा हो गए और बच्चे को पीट दिया.

मां-बहन की पिटाई से बच्चा इस कदर दुखी हुआ कि उसने फोन उठाकर डायल 112 पर कॉल कर रोते हुए मां और बहन के द्वारा पीटने की शिकायत कर दी. डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी उमेश विश्वकर्मा ने बच्चे की पूरी बात सुनी और उसे समझाया. इस दौरान बच्चे के साथ बातचीत करते हुए पुलिसकर्मी ने वीडियो भी बनाया जो वायरल हो गया.

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें डायल 112 में बैठकर पुलिसकर्मी उमेश विश्वकर्मा बच्चे से बातचीत कर रहे हैं और बच्चा अपनी मासूम आवाज में उन्हें बता रहा है कि कुरकुरे मांगने पर मां-बहन ने रस्सी से बांधकर मारा है. बच्चे की बात सुनने के बाद पुलिसकर्मी उमेश विश्वकर्मा ने उससे कहा वो आ रहे हैं और कुछ देर बाद उमेश विश्वकर्मा उसके घर पहुंचे और मां-बहन को समझाइश देते के साथ ही बच्चे को कुरकुरे के पैकेट गिफ्ट कर उसे खुश कर दिया. पुलिसकर्मी उमेश की संवेदनशीलता की हर कोई तारीफ कर रहा है. सोशल मीडिया पर भी यूजर पुलिस के इस कदम की सराहना कर रहे हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!