प्रेमी संग फुर्र हुई दो पोतों की दादी, सदमें में पति, बोला- “सपने……”
सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)
प्रेमी संग फुर्र हुई दो पोतों की दादी, सदमें में पति, बोला- “सपने……”
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यावरी में एक ऐसी घटना सामने आई है, जो पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली है. दो बेटों की मां और दो छोटे-छोटे पोतों की दादी 40 वर्षीय सुखवती अपने 35 वर्षीय प्रेमी अमर सिंह के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. फरार होने से पहले सुखवती ने बहुओं के गहने और करीब 40 हजार रुपये नकदी भी साथ ले ली, जो बहू की डिलीवरी के लिए रखे गए थे.
पीड़ित पति कामता प्रसाद ने बेटे-बहू, पोते-पोतियों के साथ मऊरानीपुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले कामता प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी सुखवती के साथ जीवन कट रहा था. दो बेटे, उनकी पत्नियां और चार पोते-पोतियां घर में खुशी से रहते थे. लेकिन ढाई साल पहले भिंड जिले के ईंट भट्ठे पर मजदूरी के दौरान सुखवती की मुलाकात राठ तहसील के बिहुनी गांव निवासी अमर सिंह प्रजापति से हुई. दोनों की छिपकर मुलाकातें शुरू हो गईं. जिसकी जानकारी होते ही कामता ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन सुखवती नहीं मानी. हाल ही में जब कामता अपने बेटे का इलाज कराने झांसी गए थे, तभी सुखवती ने मौका पाकर घर से बहुओं के गहने, नकदी और अन्य सामान उठा लिया. अमर सिंह के साथ मिलकर वह फरार हो गई.

कामता प्रसाद ने थाने में रोते हुए बताया, “मैंने कभी सोचा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठाएगी. हमारे पोते-पोतियां रो-रोकर बेचैन हैं. बहुओं के गहने तो उनका श्रृंगार थे, और वह 40 हजार रुपये उनकी डिलीवरी के लिए जमा किए गए थे. अब हम क्या करेंगे?” परिवार के साथ थाने पहुंचे बेटे और बहुओं ने भी सुखवती पर विश्वासघात का आरोप लगाया. बेटे ने कहा, “मां की यह हरकत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है. हम मजदूरी करके गुजारा करते हैं, अब यह सदमा कैसे सहें?”
दो बच्चों की दादी, उम्र 40 साल, प्रेमी संग घर छोड़कर फरार
35 साल के युवक से प्यार में डूबी,पति, बहुएं और पोते छोड़ आए
टूटा हुआ पति बच्चों और बहुओं के साथ पुलिस थाने पहुंचा
न्याय की गुहार लगाई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज #Jhansi #BreakingNews #LoveScandal… pic.twitter.com/W00S27IrhZ
— News1India (@News1IndiaTweet) October 3, 2025
मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कामता प्रसाद की तहरीर पर आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सुखवती को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस टीमें भिंड, मुरैना और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं. अमर सिंह के बिहुनी गांव में भी सर्वे चल रहा है. प्रभारी ने कहा, “मामला संवेदनशील है, जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा. परिवार को न्याय मिलेगा.”
