ATM में घुसकर आराम से बैठ गया सांड, लेता रहा एसी की हवा, रुपए…., VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन ग्रैब (सोशल मीडिया)
ATM में घुसकर आराम से बैठ गया सांड, लेता रहा एसी की हवा, रुपए…., VIDEO
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे. दरअसल, यहां पर एटीएम के भीतर एक सांड घुसकर बैठ गया और एसी की ठंडी में हवा में आराम फरमाने लगा. सबसे बड़ी बात यह है कि पैसे निकालने के लिए एटीएम पहुंचे लोग बाहर खड़े रहे. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एटीएम में एक सांड घुस गया और एसी की ठंडी हवा में आराम फरमा रहा है. सांड को अंदर देखकर लोग बाहर ही खड़े रह गए और पैसे भी नहीं निकाल पाए.
यूपी- इटावा में सांड जी एक्सिस बैंक के ATM में बैठकर AC की हवा खा रहे हैं, इधर कस्टमर्स में डर का माहौल है !! pic.twitter.com/DJFjT5PF5E
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 29, 2025
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक्सिस बैंक का एटीएम है, जिसमें सांड घुसकर आराम से बैठा हुआ है. बाहर पैसे निकालने के लिए लोग खड़े हैं
वीडियो को शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा है, गर्मियों का सीजन लगभग चला गया है, मानसून भी विदाई के कगार पर है, अब ठंड आने वाली है. पर इन्हें महाशय को कौन समझाए? एटीएम की एसी पर कब्जा जमाकर बैठ गए हैं. यूपी के इटावा का ये वीडियो बताया जा रहा है, इनकी वजह कस्टमर्स में डर का माहौल है.
वायरल वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा है, शौक है भाई जनाब के. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग नाराजगी जता रहे हैं.
