75 साल के बुजुर्ग ने की थी 35 साल की महिला से शादी, अगले दिन ही हो गई गई थी मौत, जान जाने का कारण पोस्टमॉर्टेम से हुआ स्पष्ट

Sangru Ram (1)

फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया

The Hindi Post

75 साल के बुजुर्ग ने की थी 35 साल की महिला से शादी, अगले दिन ही हो गई गई थी मौत, जान जाने का कारण पोस्टमॉर्टेम से हुआ स्पष्ट

 

बीते दिनों यूपी के जौनपुर से खबर आई थी कि 75 वर्षीय बुजुर्ग की 35 वर्षीय महिला से शादी करने के अगले ही दिन मौत हो गई थी. बुजुर्ग की पहचान संगरू राम के रूप में हुई थी. उनकी मौत के बाद जौनपुर के कुछमुछ गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं थीं. अब संगरू राम की मौत का कारण सामने आ गया है. दरअसल पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमॉर्टम कराया था जिससे मौत का कारण स्पष्ट हुआ है.

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, संगरू राम की मौत शॉक (कोमा) के कारण हुई. इसकी पुष्टि गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने की.

आपको बता दें कि 75 वर्षीय संगरू राम ने 35 साल की मनभावती से 29 सितंबर को शादी की थी. उन्होंने पहले कोर्ट मैरिज की थी और फिर मंदिर में सात फेरे लिए थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. संगरू राम की शादी की रात के बाद ही मौत हो गई जिससे उनके रिश्तेदारों के बीच मातम पसर गया. संगरू राम और मनभावती दोनों की दूसरी शादी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संगरु राम की मौत को संदिग्ध मानते हुए उनके भतीजे ने पुलिस को तहरीर दी थी. इसके आधार पर पुलिस ने संगरू राम के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जिसकी रिपोर्ट अब आई है. रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो गया है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!