लगातार बारिश से टूटा 80 फीट के रावण का सिर, 35….., VIDEO

ravana in patna
The Hindi Post

लगातार बारिश से टूटा 80 फीट के रावण का सिर, 35….., VIDEO

 

 

आज विजयादशमी है. पूरे देश के साथ पटना में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस बार 80 फीट के रावण, 75 फीट के मेघनाद और 70 फीट के कुंभकरण के पुतले जलाया जाएगा. आगरा के 15 कारीगरों ने तीनों पुतलों को राजस्थानी और दक्षिण भारतीय परिवेश में तैयार किया है. खास बात यह है कि इस बार रावण को नजदीक से आग लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रिमोट से ही पुतला दहन हो जाएगा. इधर, गांधी मैदान में इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली थी. पटना में सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है. कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही रावण का सिर बारिश के कारण टूट गया. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम नीतीश कुमार समेत कई मंत्री और अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए.


कार्यक्रम का आयोजन करने वाली समिति के अध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि रावण दहन का बजट 35 लाख रुपये है. पांच लाख के पटाखों से रावण, मेघनाद और कुंभकरण जलेंगे. प्रदूषण न हो, इसके लिए इको फ्रेंडली आतिशबाजी होगी. पटना में सुबह बारिश हुई है. हमलोगों को पहले से ही बारिश की आशंका थी कि इसलिए हमलोगों ने सभी पुतलों पर क्लियर वार्निश लगाया है. इससे बारिश के पानी का खास असर नहीं पड़ेगा.

आम लोगों प्रवेश में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने सात गेट से प्रवेश की मंजूरी दी है. आम लोग गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8, 10 और 12 से गांधी मैदान में प्रवेश कर सकते हैं.विधि-व्यवस्था के लिए कुल 49 स्थानों पर 103 दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा 128 सीसीटीवी लगाए गए हैं. 10 वाच टावर का निर्माण करवाया गया है. अस्थायी कंट्रोल रूम और अस्थायी थाना से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

वहीं पटना ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए नया रूट प्लान भी जारी किया गया है. भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर गाड़ियां नहीं जाएंगी. न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में गाड़ियों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. बाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की ओर गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है. मौर्या होटल के सभी कटिंग से गांधी मैदान की ओर गाड़ियां नहीं जाने दिया जा रहा. अशोक राजपथ में गोविंद मित्रा रोड मोड़ से कारगिल चौक तक गाड़ियों का प्रवेश वर्जित. बुद्धमार्ग में कोतवाली “टी” से पुलिस लाइन तिराहा तक गांधी मैदान तक गाड़ियां नहीं जाएंगी.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!