बाल पकड़ कर जमीन पर गिराया फिर पेट पर मारी लात, टीचर की छात्र से बेरहमी का वीडियो आया सामने

Hardoi teachers beat student mercilessely (1)

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर (क्रेडिट: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

बाल पकड़ कर जमीन पर गिराया फिर पेट पर मारी लात, टीचर की छात्र से बेरहमी का वीडियो आया सामने

 

यूपी के हरदोई से एक छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. जहां 11वीं क्लास के एक छात्र को शिक्षक ने जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा. जानकारी के मुताबिक लंच के समय छात्र दूसरी क्लास में बैठा था. जिससे नाराज शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हरदोई में एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को दूसरी क्लास रूम में बैठना भारी पड़ गया. एक शिक्षक ने उसे बेहरमी से पीट दिया. जमीन पर गिराकर लात-घूंसे भी बरसाए. इस दौरान उसका शर्ट भी पट गया. लेकिन शिक्षक ने रुकने का नाम नहीं लिया. आरोप है कि कॉलेज के अन्य शिक्षक मौके पर एकत्रित हुए लेकिन किसी ने भी उसे नहीं बचाया. साथ ही प्रिसिंपल ऑफिस ले जाकर वहां भी पीटा गया. यहां तक कि प्रधानाध्यापक कक्ष में छात्र को मुर्गा भी बनाया गया.

बेरहमी से मार खाने के बाद छात्र घर पहुंचकर परिजनों से इस बात की जानकारी दी. उसकी बात सुनकर वह हैरान रह गए. परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई. उधर, मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर लोग शिक्षक के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इस मामले में एसपी ने बताया कि कोतवाली शहर थाना क्षेत्र नाघेट रोड स्थित एक स्कूल में 18 सितंबर को उसी कॉलेज के अध्यापकों द्वारा छात्र के साथ मारपीट की गई. इस संबंध में परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है. अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!