बाथरूम के कमोड से फर्श पर आया कोबरा, दरवाजा खोलते ही डॉक्टर के उड़े होश…., VIDEO

snake in toilet

सांकेतिक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट : Meta AI)

The Hindi Post

बाथरूम के कमोड से फर्श पर आया कोबरा, दरवाजा खोलते ही डॉक्टर के उड़े होश…., VIDEO

 

 

कल्पना करिए आप सुबह-सुबह वॉशरूम जाएं और गेट खोलते ही आपको कोबरा जैसे विषैले सांप के दर्शन हो जाएं! चौंक गए न पढ़कर पर ये घटना सच में हुई है. राजस्थान के कोटा में एमबीएस और जेके लोन अस्पताल परिसर में स्थित रेजिडेंट डॉक्टर के पीजी हॉस्टल में देर रात ऐसा ही वाक्या हुआ. हॉस्टल के वॉशरूम में काला कोबरा देख रेजिडेंट डॉक्टर की हालत टाइट हो गई. उसने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन असफल रहा, बाद में स्नेक कैचर की मदद से सांप को बाहर निकाला गया.


 

कोटा शहर के नयापुरा इलाके में, एमबीएस और जेके लोन अस्पताल परिसर में स्थित रेजिडेंट डॉक्टर के पीजी हॉस्टल में देर रात एक जहरीला काला कोबरा घुस आया. यह सांप सीधे टॉयलेट के पाइप से कमोड में आया और बाहर आकर फन फैलाकर बैठ गया. यह नजारा देखकर हॉस्टल में दहशत फैल गई. जब रेजिडेंट डॉक्टर मुदित शर्मा बाथरूम गए, तो काले कोबरा ने जोर से फुफकार मारी. इससे डरकर डॉक्टर तुरंत बाहर आए और सभी साथी रेजिडेंट्स को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पूरे हॉस्टल में डर का माहौल बन गया. हालांकि, मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने पहले खुद सांप को भगाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए.

आखिरकार, स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद, गोविंद शर्मा ने इस करीब 5 फुट लंबे काले कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला और लाडपुरा के जंगल में छोड़ दिया. वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई. सांप के पकड़े जाने के बाद ही हॉस्टल में रहने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों और अन्य छात्रों ने राहत की सांस ली. अस्पताल परिसर के आसपास घनी झाड़ियां और पेड़ होने के कारण, अक्सर जंगली जानवर और सांप यहां आ जाते हैं.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!