केंद्रीय वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेकेट्री की मौत का मामला : आरोपी गगनप्रीत को……
जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल से पुलिस ने आरोपी गगनप्रीत को हिरासत में ले लिया / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेकेट्री की मौत का मामला : आरोपी गगनप्रीत को……
नई दिल्ली | दिल्ली के चर्चित बीएमडब्ल्यू कांड में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर गगनप्रीत को हिरासत में ले लिया है. इस घटना में गगनप्रीत भी घायल हुई थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अगले दिन यानि सोमवार को जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल से पुलिस ने ड्राइवर गगनप्रीत को हिरासत में ले लिया.
जिस समय धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू ने बाइक को टक्कर मारी थी उस समय गगनप्रीत कार कथित तौर पर कार चला रही थी. यह मामला इसलिए भी बड़ा है कि क्योंकि दुर्घटना में केंद्रीय वित्त विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हुई है जबकि उनकी पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं.
दिल्ली पुलिस की जांच में कार चालक गगनप्रीत को लेकर कई तरह के तथ्य सामने आए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को एक्सीडेंट स्पॉट से करीब 19 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि कई अस्पताल कुछ ही दूरी पर स्थित थे. रविवार शाम को नवजोत सिंह बंगला साहिब गुरुद्वारा से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई.
पुलिस सूत्रों ने यह भी दावा किया कि नवजोत सिंह को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया वह कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू चालक गगनप्रीत के किसी जानकार का था. इस कारण दिल्ली पुलिस ने गगनप्रीत के खिलाफ सबूतों को नष्ट और छुपाने की धारा एफआईआर में जोड़ी है.
इस मामले में पुलिस एक चश्मदीद जिसका कि नाम गुलफाम है से भी पूछताछ कर सकती है.
बीएमडब्ल्यू कार से धौला कुआं इलाके में जैसे ही एक्सीडेंट हुआ तो गुलफाम वहां से कार से गुजर रहा था. उसने घायलों को अपनी कार में बैठाया था लेकिन रास्ते में कार चालक ने कथित तौर पर गुलफाम को 19 किलोमीटर दूर अस्पताल ले चलने को कहा था. बाद में गुलफाम ने कहा कि उसको शुरुआत में लगा था कि सभी लोग घायल है लेकिन जब अस्पताल पहुंचे तो सारी घटना का पता चला. आरोपी महिला जानबूझकर इतनी दूर अस्पताल लेकर गई थी. फिलहाल, दिल्ली पुलिस चश्मदीद गुलफाम से पूछताछ करके घटना के बारे में जानकारी लेगी.
आईएएनएस
