बेहद हैरान करने वाला मामला: लड़की बनने की चाहत में लड़के ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट

person admitted in hospital AI Photo Deposit (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

बेहद हैरान करने वाला मामला: लड़की बनने की चाहत में लड़के ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट….

 

यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां यूपीएससी की तैयारी करने वाले एक छात्र ने सर्जिकल ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया. युवक को भीतर से लगता था कि वह शारीरिक रूप से भले ही लड़का हो लेकिन अंदर से वह एक लड़की है. उसकी चाल ढाल और आवाज भी लड़कियों की तरह है. ऐसे में उसने अपना जेंडर चेंज कराने के लिए ये खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है.

अमेठी का रहने वाला युवक प्रयागराज में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था. युवक को लगता था कि उसके चलने की स्टाइल लड़कियों के जैसे है. आवाज भी वैसे ही है. ऐसे में उसने कटरा स्थित एक डॉक्टर से सलाह ली. तब डॉक्टर ने कहा कि अगर वह खुद से संतुष्ट नहीं है तो जेंडर चेंज करा के लड़की बन सकता है. ऐसे में युवक ने तीन दिन पहले मेडिकल स्टोर से सर्जिकल ब्लेड और बेहोश करने वाला इंजेक्शन खरीद लिया.

युवक ने गूगल और यूट्यूब पर इस बारे में रिसर्च करने लगा. जहां उसे सर्जरी के बारे जानकारी मिली. इसके बाद उसने खुद को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया. फिर सर्जिकल ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया. जब बेहोशी का असर कम होने लगा तो युवक की तबीयत बिगड़ने लगी. वह कमरे में ही दर्द से तड़पने लगा. जानकारी मिलने पर मकान मालिक और हॉस्टल के अन्य युवक कमरे में आए. युवक कमरे में खून से लथपथ था. आनन-फानन में उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल युवक की हालत स्थिर है.

जब इस बात की भनक युवक के परिजनों को हुई तो वह दंग रह गए. युवक की मां ने बताया कि उसका बेटा ऐसा नहीं है. किसी ने उसे भटकाया है. महिला ने उस डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जिसने युवक को जेंडर चेंज कराने की सलाह दी थी. उधर, इस मामले में सर्जन डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अगर अगर युवक को समय पर अस्पताल नहीं लाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!