बड़ा हादसा: गहरी खाई में पलटी बस, पांच की मौत

accident lucknow ani photo
The Hindi Post

BIG NEWS  –  बड़ा हादसा: गहरी खाई में पलटी बस, पांच की मौत

 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के काकोरी के टिकैतगंज इलाके में एक सरकारी बस हादसे का शिकार हो गई है. यह बस नेशनल हाईवे के किनारे स्थित जंगल में अनियंत्रित होकर जा गिरी. इस घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

यह लखनऊ के कैसरबाग डिपो की बस है जो हरदोई से आ रही थी. मौके पर पहुंची कई एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. ज़िलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर समेत जिले के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि बस का हादसा कैसे हुआ है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!