शोरूम में टेस्ट ड्राइव के दौरान हुआ हादसा, पहली मंजिल से कांच तोड़ते हुए फुटपाथ पर थार समेत गिरी महिला, सामने आया VIDEO

THAR 2

शोरूम की पहली मंजिल से कांच तोड़ते हुए सीधे सड़क पर गिरी / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया )

The Hindi Post

शोरूम में टेस्ट ड्राइव के दौरान हुआ हादसा, पहली मंजिल से कांच तोड़ते हुए फुटपाथ पर थार समेत गिरी महिला, सामने आया VIDEO

 

 

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला महिंद्रा थार गाड़ी के साथ शोरूम की पहली मंजिल से कांच तोड़ते हुए सीधे सड़क पर गिर गई. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


वहां मौजूद लोगों के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ शोरूम में गाड़ी लेने पहुंची थी. गाड़ी खरीदने के बाद जब वह पारंपरिक तरीके से नींबू फोड़ने की रस्म कर रही थी, तभी हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि महिला ने गलती से गाड़ी को स्टार्ट कर रेसिंग पेडल पर पैर रख दिया, जिससे गाड़ी तेजी से आगे बढ़ गई और नियंत्रण खो बैठी. गाड़ी पहली मंजिल की शीशे की दीवार को तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरी. नीचे खड़ी थार की यह हालत देख लोग हैरान रह गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गाड़ी की हालत और घटनास्थल का मंजर साफ देखा जा सकता है.

पुलिस के अनुसार, अभी तक न तो घायल महिला और न ही शोरूम मालिक की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है. फिर भी मामले की जांच की जा रही है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!