कोर्ट में अभिनेता का चौंकाने वाला बयान, जज से बोले- मुझे जहर दे दीजिए!
कोर्ट की सांकेतिक तस्वीर (Photo: Meta AI)
जेल में बंद कन्नड़ कन्नड़ एक्टर दर्शन ने मंगलवार को अदालत से अजीबोगरीब मांग करते हुए ‘जहर’ देने की गुहार लगाई. उन्होंने मंगलवार को कोर्ट में खुद को लेकर गंभीर शिकायत की और कहा कि उन्हें कई दिनों से धूप नहीं दिखी है और जेल में उन्हें काफी परेशानी हो रही है. रेनुकास्वामी मर्डर केस में सुनवाई के दौरान दर्शन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए.
इस दौरान कोर्ट से उन्होंने कहा कि उनके हाथों में फंगस हो गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही, इसलिए कई दिनों से धूप नहीं देख पाए हैं. उनके कपड़ों से बदबू आ रही है और वे जेल में बहुत परेशानियों का सामना कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने जज से कहा कि उन्हें ‘जहर’ दे दिया जाए क्योंकि वे इस हालत में जी नहीं पा रहे.

लाल घेरे में अभिनेता दर्शन (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)
वहीं, अदालत ने आरोप तय करने के लिए मामले की सुनवाई 19 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक्टर को दी गई जमानत रद्द कर दी थी. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश देते हुए कहा था कि वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं और अगर वह ज़मानत पर बाहर रहे तो मुकदमे पर असर पड़ सकता है.
बेंच ने यह भी कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने दर्शन को जमानत देते वक्त उनकी सेलिब्रिटी स्थिति को एक कारण मानकर ‘स्पष्ट विकृति’ बरती है. एक्टर दर्शन को गिरफ्तार कर 14 अगस्त को वापस जेल भेज दिया गया. दर्शन पर अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और कई अन्य लोगों के साथ मिलकर 33 साल की रेणुकास्वामी नाम की फैंस किडनैप करने और उसे प्रताड़ित करने का आरोप है. उनपर कथित तौर पर पवित्रा को अश्लील संदेश भेजे का भी आरोप है.
