कैंप में सोते वक्त फेमस सिंगर पर भालू ने किया हमला, हुई बुरी तरह घायल, जान बचाने…..
सांकेतिक तस्वीर (Meta AI)
कैंप में सोते वक्त फेमस सिंगर पर भालू ने किया हमला, हुई बुरी तरह घायल, जान बचाने…..
मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, पाकिस्तान की मशहूर सिंगर कुरतुलैन बलूच, जिन्हें लोग प्यार से QB भी कहते हैं उन पर एक भालू ने हमला कर दिया है. यह घटना उस वक्त हुई जब वह अपनी टीम के साथ कैंपिंग कर रही थीं. हमले में सिंगर बुरी तरह से घायल हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हमला इतना खतरनाक था कि भालू ने सिंगर के दोनों हाथों पर अपने पंजे और दांतों से वार किया. उनकी तेज चीखें सुनकर आसपास मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह से बचाया और आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया. डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया कि सिंगर की हालत अब खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है.

इस घटना के समय कुरतुलैन बलूच के साथ उनके दो दोस्त और भी मौजूद थे. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि उनके साथ मौजूद कैमरामैन और एक साथी सुरक्षित हैं. बाल्टिस्तान पुलिस के प्रवक्ता गुलाम मोहम्मद ने इस बात की पुष्टि की है. हमले के दौरान सिंगर कुरतुलैन बलूच ने जब जोरदार आवाज लगाई और वह चिल्लाईं तो ही आसपास के लोग चौकन्ने हुए और उनकी जान बचाई जा सकी.
हॉस्पिटल से सिंगर की फोटो भी सामने आई है, जिसमें वह बेड पर लेटी हुई हैं और उनके दोनों हाथों पर पट्टी बंधी हुई हैं. जिसे देखकर कहा जा सकता है कि अगर टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो कुछ भी हो सकता था. सिंगर की जान को खतरा हो सकता था, लेकिन अब सिंगर ठीक है और जल्द अपने फैंस के बीच नजर आएंगी. यह घटना एक बार फिर जंगली जानवरों के इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर देती है. उम्मीद है कि कुरतुलैन बलूच जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी और अपने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट देंगी.
