दस साल बाद जेल से छूटे महेंद्र ने बेटे को मदरसे में पढ़ता देख खोया आपा, हैरान कर देने वाला मामला…
सांकेतिक तस्वीर (Meta AI)
दस साल बाद जेल से छूटे महेंद्र ने बेटे को मदरसे में पढ़ता देख खोया आपा, हैरान कर देने वाला मामला…
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे में हनुमानगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को पढ़ने को लेकर जेल से छूट कर पहुंचे पिता ने रविवार की शाम जमकर हंगामा किया. इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को थाने लाकर पूछताछ कर रही है. उधर, क्षेत्र में इस घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है. लड़का, मदरसा में कैसे पढ़ने लगा इसे लेकर लोग बात कर रहे हैं. पुलिस भी मामले की जांच कर रही है.
कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मंसाछापर निवासी महेंद्र कुशवाहा वर्ष 2015 में एक युवती के साथ बलात्कार करने के मामले में जेल चला गया था. लोगों के अनुसार तंत्र मंत्र की विद्या में विश्वास रखने वाली उसकी पत्नी राबड़ी देवी बेटे विपिन कुशवाहा के बीमार पड़ने पर उसे खड्डा क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे में मौलाना से झाड़-फूंक कराने ले गई थी.
झाड़ फूंक के बाद विपिन मदरसा में आने जाने लगा और वह मदरसे में ही पढ़ने लगा. इस दौरान मदरसे के बगल में रहने वाली एक लड़की से उसकी नजदीकी बढ गई और वह वहीं पर रहने लगा. दस साल बाद जेल से छूटने के बाद पिता महेंद्र घर पहुंचा, तो पत्नी से विपिन के बारे में पूछा.
पत्नी विपिन को गोरखपुर में पढ़ाई करने की बात बताई, लेकिन रविवार को महेंद्र को विपिन के गोरखपुर नहीं बल्कि कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे में पढ़ने की बात पता चला तो वह आग बबूला हो गया और वह कोहरगड्डी पहुंच जमकर हंगामा किया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लाकर विपिन के मदरसे में पढ़ने के कारण का पता लगा रही है.
