अंत‍िम संस्‍कार की तैयारियों के बीच खांसने लगा “मुर्दा”, लोग हुए हैरान, आखिर हुआ क्या था…?

DEAD BODY

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

अंत‍िम संस्‍कार की तैयारियों के बीच खांसने लगा “मुर्दा”, लोग हुए हैरान, आखिर हुआ क्या था…?

 

 

फर्ज कीजिए किसी को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया हो. उसके बचने की कोई उम्‍मीद न बची हो और उसके अंत‍िम संस्‍कार की तैयारियां चल रही हों. परिजन बेसुध हों. हर तरफ से रोने की आवाज आ रही हों, फिर अचानक वह शख्‍स हिलने-डुलने लगे. वह खांसने लगे तो वहां मौजूद लोगों और परिवारवालों का भौंचक्‍का होना स्‍वाभाविक है. ऐसा ही एक मामला महाराष्‍ट्र के नासिक में सामने आया है.

दरअसल, नासिक में ब्रेन डेड घोषित किया गया एक युवक अपने अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान हिलने-डुलने और खांसने लगा. युवक के रिश्तेदारों ने यह दावा किया है. रिश्तेदारों कहा कि त्र्यंबकेश्वर तालुका के निवासी भाऊ लचके (19) को कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोटें लगने के बाद अडगांव के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. लचके के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा, ‘जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा. हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. उसकी हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.’

इस बीच, निजी अस्पताल के प्रबंधन ने दावा किया कि लचके को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि परिजन कुछ चिकित्सा शब्दावली को लेकर भ्रमित हो गए थे.

शुक्रवार 5 सितंबर 2025 को युवक के रिश्तेदारों ने बताया कि त्र्यंबकेश्वर तालुका के रहने वाले 19 साल को भाऊ लचके को बीते दिनों एक दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं. उसे अडगांव के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया. लचके के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे के मुताबिक युवक को मृत समझकर सभी उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और तभी अचानक उसके शरीर में हलचल शुरू हो गई और वह खांसने लगा.

गंगाराम ने कहा कि युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल युवक की हालत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. इस बीच प्राइवेट अस्पताल के मैनेजमेंट ने दावा किया कि उनकी ओर से युवक को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था. अस्पताल के मुताबिक युवक का परिवार कुछ चिकित्सा शब्दों को लेकर भ्रमित था. इसके चलते उन्होंने उसे मृत मान लिया.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!