30 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में दिखा भयानक मंजर, यात्रियों को मिला अजीबो-गरीब निर्देश, या तो बोतल में करें टॉयलेट या फिर….

Flight Landing AI Photo Depositphotos_770785994_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Credit: EP)

The Hindi Post

30 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में दिखा भयानक मंजर, यात्रियों को मिला अजीबो-गरीब निर्देश, या तो बोतल में करें टॉयलेट या फिर….

 

बाली (इंडोनेशिया) से ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) जा रही वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की एक फ्लाइट में यात्रा कर रहे यात्रियों को “यातना” झेलनी पड़ी. दरअसल, डेन्पासार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंडोनेशिया) से वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की ब्रिसबेन जाने नाली एक फ्लाइट ने उड़ान भरी थी. यह बात 28 अगस्त की है.

इस दौरान विमान का एक टॉयलेट पहले से ही खराब था. 6 घंटे की इस यात्रा के दौरान विमान के बाकी के टॉयलेट्स में भी खराबी आ गई. इससे बड़ी अजीब स्थिति पैदा हो गई. केबिन क्रू ने यात्रियों को बताया कि उनको बोतल में पेशाब करना पड़ेगा. इस कारण यात्रियों को बोतल में यूरिनेट करने को मजबूर होना पड़ा. वहीं प्लेन में पेशाब और बदबू के कारण यात्रियों का सांस लेना मुहाल हो गया. इसके चलते उन्हें बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ा. वे परेशान हो गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजीनियरिंग सपोर्ट न मिलने की वजह से फ्लाइट को कैंसिल करने के बजाय उड़ान भरने का फैसला किया गया और यही आगे चलकर भारी गलती साबित हुई. दरअसल, खराब टॉयलेट को सही किए बिना ही उड़ान भरने का फैसला लिया गया था. नतीजा यह हुआ कि करीब छह घंटे तक यात्रियों के पास कोई वॉशरूम सुविधा ही नहीं रही. क्रू ने यात्रियों को बोतलें पकड़ाकर कहा कि मजबूरी में इन्हीं का इस्तेमाल करना होगा या फिर पहले से खराब पड़े टॉयलेट पर ही जाना पड़ेगा.

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना पर माफी मांगी है. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, डेपसार से ब्रिस्बेन जा रही फ्लाइट में टॉयलेट से जुड़ी समस्या हुई. हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है. हम अपने क्रू की सराहना करते हैं जिन्होंने कठिन हालात को संभाला.

कंपनी ने सभी यात्रियों को फ्लाइट क्रेडिट देने का वादा किया है और सीधे संपर्क करने की बात कही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!