TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ गई मुश्किल, गृहमंत्री अमित शाह पर दिया था आपत्तिजनक बयान, दर्ज हुई FIR

Mahua Moitra (1)

TMC सासंद महुआ मोइत्रा की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ गई मुश्किल, गृहमंत्री अमित शाह पर दिया था आपत्तिजनक बयान, दर्ज हुई FIR

 

 

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर पुलिस थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. नदिया के कोतवाली पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दी गई है. मामला 28 अगस्त 2025 को गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी करने का है. बता दें कि महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे BJP ने नफरत से भरा और हिंसक बयान बताया है.

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) की महुआ मोइत्रा ने बांग्लादेश से भारत में अवैध तरीके से हो रही घुसपैठ को रोकने में नाकाम रहने का आरोप गृह मंत्री अमित शाह पर लगाया है. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महुआ मोइत्रा से बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि सीमाओं की सुरक्षा गृह मंत्री की जिम्मेदारी है, लेकिन अमित शाह यह जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं.

भारत की सीमाओं से रोजाना घुसपैठ हो रही है. कभी जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ करते हैं तो कभी पंजाब में ड्रोन और नशा तस्कर घुसपैठ करते हैं. बांग्लादेश की तरफ से आए दिन अवैध तरीके से घुसपैठ हो रही है. इन घुसपैठ के कारण ही भारत में आपराधिक घटनाएं अंजाम दी जा रही हैं. माताओं-बहनों पर नजर डाली जा रही है. हत्याएं करके जमीनें छीनी जा रही हैं. अगर गृह मंत्री अमित शाह सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते तो उनका सिर कलम करके मेज पर रख देना चाहिए.


The Hindi Post
error: Content is protected !!