पहली मंजिल से नीचे आ गिरा पूरा का पूरा शौचालय….. VIDEO हुआ वायरल
होटल की गली में फर्स्ट फ्लोर पर बना शौचालय अचानक से सड़क पर गिर गया/ (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
पहली मंजिल से नीचे आ गिरा पूरा का पूरा शौचालय फिर….. VIDEO हुआ वायरल
शाजापुर (मध्य प्रदेश) के नई सड़क पर स्थित एक होटल के प्रथम तल पर बना शौचालय बुधवार सुबह अचानक से गिर गया. नीचे सड़क पर वाहन खड़े हुए थे. मलबा नीचे गिरने से एक स्कूटी वाहन उसकी चपेट में आ गया. स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही सड़क पर मलबा गिरने के दौरान वहां कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता.
दरअसल, होटल की गली में रहवासियों के मकान बने हुए हैं. मलबा गिरते समय कोई बाहर नहीं था. जैसे ही गिरने की आवाज आई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. आवाज सुन लोग जैसे-तैसे भागने लगे.
होटल कर्मचारियों ने घटना की जानकारी नगरपालिका को दी. नगरपालिका की टीम भी मौके पर पहुंची. स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया तीन वर्ष पहले भी होटल की टीन शेड छत हवा में उड़ चुकी हैं. गली में अभी भी खतरा बना हुआ है. होटल के एसी भी बाहर गली में लगे हुए हैं और इनके भी गिरने की संभावना बनी रहती है.
शाजापुर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पहली मंजिल पर बना होटल का शौचालय अचानक नीचे गिरता नजर आ रहा है. गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. pic.twitter.com/VfGRnbIVtm
— Abhishek Kumar (@pixelsabhi) August 27, 2025
स्थानीय रहवासी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने आरोप लगाया होटल पीली मिट्टी से बना है जो जर्जर हो रही है. तीन साल पहले भी होटल की टीन शेड छत उड़कर सड़क पर आ गिरी थी. उस समय भी बड़ा हादसा टल गया था. आज फिर से घटना घटित हो गई. मलबा गिरने के दौरान बच्चे सड़क पर नहीं खेल रहे थे और कोई रहवासी भी घर के बाहर नहीं था. होटल संचालक को कई बार बताया गया लेकिन उन्होंने जर्जर भवन को नहीं हटाया. स्थानीय रहवासियों में डर का माहौल है कि कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है
इस मामले में होटल मैनेजर सौरभ गुप्ता ने बताया आज सुबह होटल का बाथरूम वाला हिस्सा गिर गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है.
