बाढ़ की चपेट में आया स्कूल, चारों तरफ पानी का सैलाब, फंसे 360 बच्चे और 40 स्टाफ….

Flood Punjab (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट :आईएएनएस)

The Hindi Post

बाढ़ की चपेट में आया स्कूल, चारों तरफ पानी का सैलाब, फंसे 360 बच्चे और 40 स्टाफ….

 

पंजाब में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है. राज्य के गुरूदासुपर जिले में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाढ़ का पानी यहां के जवाहर नवोदय विद्यालय में घुस गया है. इस कारण 360 छात्र और करीब 40 स्टाफ मेंबर फंस गए है. स्कूल प्रिंसिपल नरेश कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि स्कूल परिसर में 4 से 5 फीट गहरा पानी भर गया है. 400 में से करीब 360 छात्र और 40 स्टाफ मेंबर अभी भी स्कूल में हैं.

उन्होंने आगे कहा कि स्कूल प्रबंधक ने छात्रों के माता-पिता को सूचित कर दिया था. साथ ही स्कूल प्रशासन अधिकारियों के संपर्क में हैं जो बचाव दलों को यहां भेज रहे हैं.

प्रिंसिपल ने आगे कहा कि स्कूल में फंसे छात्रों को नाश्ता और पानी उपलब्ध करा दिया गया है ताकि वे भूखे न रहें.

आपको बता दें कि बुधवार तड़के से ही स्कूल परिसर में पानी आने लगा था.

पंजाब में सतलुज, व्यास और रावी नदियों के उफान पर होने के कारण सैकड़ों गांवों में बाढ़ आ गई है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और फसलें बर्बाद हो गईं हैं. भाखड़ा और पौंग बांधों के गेट खोल दिए गए हैं. इन जलाशयों में पानी का प्रवाह चिंताजनक रूप से बढ़ गया है. इसका कारण हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश है.

एनडीआरएफ की टीमें वर्तमान में लोगों को बचाने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं- पठानकोट, गुरदासपुर, फाज़िल्का, अमृतसर, होशियारपुर और जालंधर.

 

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!