पानी का ऐसा बहाव कि कांप जाए रूह, 17 घरों को पहुंचा नुकसान, 4 की हुई मौत, VIDEO
राहत और बचाव के काम में लगे हुए बचावकर्मी/ (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
पानी का ऐसा बहाव कि कांप जाए रूह, 17 घरों को पहुंचा नुकसान, 4 की हुई मौत…..
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश से चार लोगों की मौत हो गई है. बारिश के कारण यहां बाढ़ के हालात और भी खराब हो गए है. बता दें कि जम्मू संभाग में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है.
अधिकारियों ने कहा कि एक मकान के ढह जाने से दो लोगों की मौत हुई है और दो अन्य लोग बाढ़ के कारण काल के गाल में समा गए हैं.
अधिकारियों ने आगे बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण आवासीय भूखंडों और अन्य संपत्तियों को बहुत नुकसान पहुंचा हैं. जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है और राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है.
Bhaderwah’s ancient Gupt Ganga Temple in Doda of Jammu & Kashmir amid heavy rainfall and heavy overflow of the river. Prayers for the safety of all in the area. 🙏
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) August 26, 2025
अधिकारियों ने निचले इलाके में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे अलर्ट रहें. भारी बारिश के चलते राज्य की कई नदियां उफान पर हैं. तावी और रावी नदियां चेतावनी बिंदू से ऊपर बह रहीं हैं.
डोडा जिले के कलेक्टर हरविंदर सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, “पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है. इसके कारण तमाम नदियां उफान पर हैं. जिले में चार मौते हुई हैं. 17 घरों को नुकसान पहुंचा है. सरकारी बिल्डिंगों जो को नुकसान पहुंचा है. तीन पैदल पुल बह गए हैं. एनएच 244 प्रभावित हुआ है. हाइवे की एक सड़क बह गई है. कुछ और सड़कें भी बुरी तरह बह गई हैं उनको बहाल करने की कोशिश की जा रही है.
Doda, J&K: DC Harvinder Singh says, “…All our rivers, streams, and rivulets are overflowing. The most damage has been reported in the Bhaderwah and Bhalessa areas. So far, four deaths have been reported across the district; two in Bhalessa, one in the Thathri subdivision, and… pic.twitter.com/Mt3e6muf6w
— IANS (@ians_india) August 26, 2025
उन्होंने आगे कहा कि यह बादल फटने की घटना नहीं हैं बल्कि फ्लैश फल्ड्स हैं. फ्लैश फल्ड्स की वजह से लोगों की जान नहीं गई है. दो लोगों की मौत जो पानी में बहने से हुई है उसका कारण यह है कि वे दोनों फिसलकर पानी में गिर गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
