प्रेमी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड का किया बुरा हाल, मुंह में विस्फोटक डालकर ट्रिगर से किया धमाका, कांप गए लाश देखने वाले
सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)
प्रेमी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड का किया बुरा हाल, मुंह में विस्फोटक डालकर ट्रिगर से किया धमाका, कांप गए लाश देखने वाले
कर्नाटक में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. महिला को मारने के लिए उसने ऐसा तरीका अख्तियार किया, जिसके बारे में जानकर होश उड़ जाएंगे. असल में महिला शादीशुदा थी और उसका युवक के साथ अवैध संबंध था. दोनों साथ समय बिताने के लिए एक लॉज में पहुंचे थे, लेकिन वहां पर उनके बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद नाराज प्रेमी ने महिला की जान ले ली. उसने नृशंसता की सारी हदें पार करते हुए उसके मुंह में विस्फोटक रख धमाका कर दिया. महिला का पूरा चेहरा उड़ गया और तत्काल उसकी मौत हो गई. मामला कर्नाटक के मैसूर जिले का है.
महिला की उम्र 20 साल थी. महिला शादीशुदा थी और घटना को अंजाम देने वाले युवक के साथ उसका अवैध संबंध था. यह युवक उसका दूर का रिश्तेदार था. जानकारी के मुताबिक मारी गई महिला की पहचान रक्षिता के रूप में हुई है. वह हुनसुर तालुक के गेरासानाहल्ली गांव की रहने वाली थी. महिला का शव भेरया गांव स्थित लॉज में मिला है. बताया जाता है कि रक्षिता यहां पर अपने प्रेमी सिद्दाराजू के साथ पहुंची थी. दोनों वहां पर साथ में समय बिताने के लिए पहुंचे थे. महिला की शादी कर्नाटक के एक मजदूर के साथ हुई थी. जबकि दूर के रिश्तेदार सिद्दाराजू के साथ उसका अवैध संबंध था.
बताया जाता है कि दोनों लॉज में रुके थे, तभी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसी दौरान गुस्से में सिद्दाराजू ने रक्षिता के मुंह में विस्फोटक पदार्थ रख दिया. इसके बाद उसने ट्रिगर से इसमें धमाका कर दिया. इससे महिला का चेहरा क्षत-विक्षत हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने लोगों से बहाना बनाया कि महिला की मौत मोबाइल में ब्लास्ट होने के चलते हुई है. इसके बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की पहचान की. मामले में जांच की जा रही है.
