शख्स ने फेंका रूपयों से भरा थैला, बिखर गए 500, 100 और 50 के नोट, क्यों किया उसने ऐसा ? VIDEO

SHIMLA RIJ GROUNG (1)

हवा में उड़ाए नोटों को पुलिस ने इकट्ठा कर युवक को वापस दिया/ (फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

शख्स ने फेंका रूपयों से भरा थैला, बिखर गए 500, 100 और 50 के नोट, क्यों किया उसने ऐसा ? VIDEO

 

शिमला से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में आप जान कर चौंक जाएंगे. यहां एक शख्स मशहूर रिज मैदान के पास नोट उड़ाने लगा. चारों ओर पांच सौ, सौ और 50 रुपये के नोट बिखर गए. थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वे हैरान थे. इस कारण वे वीडियो रिकॉर्ड करने लगे. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला शुक्रवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस शख्स को अपने साथ थाने ले आई. हालांकि, पूछताछ के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स के साथ आए लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति थोड़ा ठीक नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से दावा किया गया है कि रिज मैदान पर गांधी जी की मूर्ति के पास करीब 19 हजार रुपये के नोट उड़ाने वाला शख्स दिल्ली का रहने वाला है. वह शिमला घूमने आया था. नोट उड़ाते समय इस शख्स ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए थे.

यह भी जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने लोगों की मदद से नोटों को एकत्र कर उस शख्स को वापस लौटा दिए जिसने उसे हवा में उड़ाया था. बताया जा रहा है कि शख्स को 19 हजार वापस लौटाए गए है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!