10 साल पुरानी मेड की घिनौनी हरकत से परिवार सन्न, गिलास में पेशाब कर बर्तनों पर करती थी छिड़काव, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
10 साल पुरानी मेड की घिनौनी हरकत से परिवार सन्न, गिलास में पेशाब कर बर्तनों पर करती थी छिड़काव ,सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
बिजनौर जिला पुलिस (यूपी) ने एक घरेलू सहायिका को बर्तनों पर कथित तौर पर पेशाब छिड़कने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह महिला जिले के एक व्यापारी परिवार के घर में काम करती है. उसके कथित तौर पर पेशाब करने का वीडियो सामने आया है. दरअसल यह वीडियो घर में लगे एक सीसीटीवी में कैद हुआ था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्टेशन हाउस ऑफिसर संजय कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बता कि वीडियो में नजर आ रही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर में जब घरेलू सहायिका घर में काम करने पहुंची (बर्तन धोने लगी) तो इस दौरान कैमरे में ऐसा दृश्य कैद हुआ जिसको देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए. वीडियो में दिख रहा है कि महिला किसी बर्तन में कथित तौर पर पेशाब कर रही है.
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे अमानवीय हरकत बता रहा है तो कोई इसे मानसिक विकृति से जोड़कर देख रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि जब शाम को महिला दोबारा काम करने के लिए घर आई तो परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाल कर दिया. महिला ने ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट नहीं है. हालांकि, पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. मामले में जांच जारी है.
यूपी के बिजनौर में नौकरानी ने ख़ुद का पेशाब रसोई के बर्तनों पर छिड़का। ग्लास में पेशाब निकालते नौकरानी CCTV में कैद हुई। इसका वीडियो भी वायरल है।#Bijnor #NaginaPolice #ViralVideo #BreakingNews #DomesticWorker #CrimeUpdate #IndiaNews #Investigation #ViralIncident #LawAndOrder pic.twitter.com/FxLc3SSJgN
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) August 22, 2025
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
