“उसने मुझे होटल बुलाया, अश्लील मैसेज भेजे, कई नेताओं की पत्नियां और बेटियां भी….”, नेता पर एक्ट्रेस के आरोपों से मचा बवाल, अब….

woman Meta AI (1)

सांकेतिक फोटो (Meta AI)

The Hindi Post

“उसने मुझे होटल बुलाया, अश्लील मैसेज भेजे, कई नेताओं की पत्नियां और बेटियां भी….”, नेता पर एक्ट्रेस के आरोपों से मचा बवाल, अब….

 

 

मलयालम अभिनेत्री और पत्रकार रहीं रिनी एन. जॉर्ज ने आरोप लगाया है कि एक प्रमुख राजनीतिक दल के युवा नेता ने न सिर्फ उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजे बल्कि फाइव स्टार होटल में आने का ऑफर भी दिया था. उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने इस मामले का खुलासा करने की बात कही तो उसने दो टूक कहा, “जाओ, जाकर बता दो.”

रिनी ने कोच्चि में मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि वो सोशल मीडिया के माध्यम से इस नेता के संपर्क में आईं थीं. उन्होंने कहा कि आज से तीन साल पहले इस नेता ने उनके साथ पहली बार गलत व्यवहार किया था. उन्होंने कहा कि उसने उन्हें कुछ आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे.

उन्होंने कहा, “जब मैंने उनकी पार्टी तक इस मामले को ले जाने की धमकी दी तो उसने मुझे दो टूक कहा – “जाओं, जिसको बताना हो बता दो, कौन परवाह करता है.”

मलयालम एक्ट्रेस और पत्रकार रहीं रिनी एन जॉर्ज ( फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

रिनी ने यह भी दावा किया कि कई और महिलाएं भी इस व्यक्ति के द्वारा किए गए उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस नेता ने एक बार कहा था कि चलो एक फाइव स्टार होटल में कमरा बुक करते हैं और तुमको वहां आना चाहिए.

अभिनेत्री ने आगे दावा किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस नेता की शिकायत करने के बावजूद उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई. फिलहाल अभिनेत्री ने इस नेता के विरुद्ध पुलिस में शिकायत नहीं की है.

रिनी ने आगे कहा कि अगर वो शिकायत दर्ज करातीं है तो वह अपने को ही खतरे में डाल लेंगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को जनप्रतिनिधियों को सूझ-बूझ से चुनना चाहिए.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!