बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक से बस की भीषण भिडंत, उड़े परखच्चे, मच गई चीख-पुकार, 10 की मौत….

BARDHMAAN IANS (1)

भीषण टक्कर में बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया/ (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक से बस की भीषण भिडंत, उड़े परखच्चे, मच गई चीख-पुकार, 10 की मौत….

 

 

बर्धमान | पश्चिम बंगाल के बर्धमान में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 35 लोग घायल हैं. सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक संयुक्त दास ने इसकी पुष्टि की है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी हुई बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. सभी यात्री गंगा सागर में स्नान करके लौट रहे थे. बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी. यह दुर्घटना पूर्वी बर्धमान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर नाला फेरी घाट पर हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना की खबर मिलने पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी और जिलाधिकारी आयशा रानी अस्पताल पहुंचे.

इस बीच, पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक सायक दास ने बताया कि यह बस किसी तीर्थ यात्रा पर जा रही थी. इसी दौरान, रास्ते में बस का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया. पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है और 35 लोग घायल हुए है. कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस अधीक्षक सायक दास के मुताबिक, सभी यात्री बिहार के निवासी हैं. बस में 5 बच्चों सहित 45 यात्री सवार थे.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!