राहुल गांधी समेत कई नेता लिए गए हिरासत में, क्या है कारण…..?, VIDEO
फोटो: आईएएनएस
नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं को हिरासत में ले लिया. इनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष और शिवसेना के संजय राउत सहित अन्य नेता शामिल थे. ये सभी चुनाव आयोग आयोग के भवन की तरफ (ईसीआई) बढ़ रहे थे.
Delhi: On protest against SIR, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “This is not a political fight, it is a fight to protect the Constitution, a fight to save the Constitution, a fight for one man, one vote. That is why we need a clear, pure voter list” pic.twitter.com/MtHcisDlYP
— IANS (@ians_india) August 11, 2025
राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. ये सभी कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद इस मार्च में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड फांद कर निकल गए जबकि दिल्ली पुलिस विपक्ष के सांसदों को आगे बढ़ने से रोक रही थी. इसके बाद पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में ले लिया.
Delhi: Leaders of the INDI Alliance, including Congress President Mallikarjun Kharge, were detained by police while staging a protest outside Parliament against SIR pic.twitter.com/YzPKDoZ16D
— IANS (@ians_india) August 11, 2025
