क्यों हुआ कपिल शर्मा के कैफे पर हमला?, बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ऑडियो जारी करके बताया

kapil sharma ians

कपिल शर्मा की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

कमीडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर एक महीने में दूसरी बार हुई फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है. इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है और कपिल शर्मा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही है.

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कपिल शर्मा को सुरक्षा दी जा सकती है.

7 अगस्त को हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

अब गैंग ने वो वजह बताई है जिसकी वजह से उन्होंने कपिल शर्मा के कैफे को टारगेट किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब कपिल शर्मा को धमकी भरा एक ऑडियो मिला है जिसमें कहा गया है कि जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा.

लॉरेंस ग्रुप के सदस्य हैरी बॉक्सर का एक धमकी भरा ऑडियो सामने आया है जिसमें यह साफ कर दिया गया है कि कपिल के कैफे को क्यों टारगेट किया गया. ऑडियो में एक्टर सलमान खान का जिक्र करते हुए कहा गया है कि सलमान को उद्घाटन पर बुलाया इसलिए फायरिंग की और जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा.

कपिल शर्मा ने अपने नेक्स्टफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 के उद्घाटन पर सलमान खान को गेस्ट के तौर पर बुलाया था. इसी के चलते कपिल पर फायरिंग की गई. ऑडियो में यह भी धमकी दी गई है कि अगली बार डायेक्टर, प्रोड्यूसर और कलाकार इनको चेतावनी नहीं देंगे. अब सीधे सीने पर गोली चलेगी.

इस ऑडियो में यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि मुंबई में सब को वार्निंग है, सभी कलाकारों प्रोड्यूसरों को… .हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने तुम्हारी जिंदगी में सोचा भी नहीं होगा. अगर सलमान के साथ किसी ने भी काम किया चाहे छोटा मोटा कलाकार हो, छोटा-मोटा डायरेक्टर हो हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे. हम मार देंगे. किसी भी हद तक जाना पड़ेगा मारने के लिए हम उसको मार देंगे. अगर सालमन खान के साथ किसी ने काम किया तो खुद की मौत का जिम्मेदार वो खुद होगा.

इससे पहले एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल शर्मा के कैफे पर हमला गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया है. पोस्ट में लिखा था, “हमने कपिल को कॉल किया लेकिन उसने सुना नहीं. इसीलिए यह कार्रवाई की गई. अगर अब भी नहीं माना तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी.”

इस धमकी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. पहली फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच ने कपिल से पूछताछ की थी और जानना चाहा था कि क्या उन्हें गैंग से कोई धमकी या वसूली का कॉल मिला था. कपिल ने तब कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ. अब दूसरी घटना के बाद क्राइम ब्रांच फिर से कपिल से पूछताछ करेगी और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े सवाल पूछेगी. साथ ही, यह जांच की जा रही है कि क्या गैंग से जुड़े लोगों ने कपिल के घर या शूटिंग सेट के आसपास रेकी की थी.

इससे पहले, जुलाई में कपिल के सरे स्थित कैफे पर बब्बर खालसा के हरजीत सिंह ने 9 गोलियां चलाई थीं. हरजीत ने दावा किया था कि यह हमला कपिल के टीवी शो में निहंग सिखों के परिधान पर की गई टिप्पणी के जवाब में था. यह हमला गुरुवार तड़के 2 बजे हुआ था जब कैफे बंद था इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ. सरे पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. कपिल ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है.

 

Hindi Post Web Desk (Inputs: IANS)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!