महिला से छेड़छाड़ और उसके निजी अंगों को छूकर भागने वाले युवक की हुई पहचान, पुलिस ने कर दिया यह हाल…..
CCTV फुटेज में युवक को महिला के साथ गंदी हरकत करते करते हे देखा गया
महिला से छेड़छाड़ और उसके निजी अंगों को छूकर भागने वाले युवक की हुई पहचान, पुलिस ने कर दिया ये हाल…..
यूपी के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में महिला को सरेराह पीछे से पकड़कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी आदिल को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. चांदमारी घाट के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोपी ने रविवार शाम सब्जी लेकर लौट रही महिला से छेड़छाड़ की थी. छेड़छाड़ की फुटेज वायरल होने के बाद महिला ने तहरीर दी थी.
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नागफनी एसएचओ सुनील कुमार, एसआई विवेक कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सोमवार देर रात गश्त पर थे. उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महिला से छेड़छाड़ के जिस आरोपी को खोज रहे हैं वह बाइक से रामगंगा किनारे की ओर जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी. थोड़ी देर में रात 12:40 पर रामगंगा के चांदमारी घाट के पास एक बाइक सवार युवक आता दिखा. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक मोड़कर भागने लगा. कच्चे रास्ते पर बाइक फिसल गई. जिसके बाद उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वहीं गिर गया.
पीतलनगरी की पुलिस को “पीतल” से पुरस्कृत करने की बधाई। बुर्के वाली महिला से अभद्रता करमे वाले आदिल सैफी को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान उसकी टांग में गोली लगी है। वीडियो में आदिल बेड पर लेटे–लेटे कान पकड़कर माफी मांगता भी नजर आया। https://t.co/3TwzW1gsWG pic.twitter.com/7DdJUyp97p
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) August 5, 2025
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की पहचान कांठ के उमरी कला निवासी 22 वर्षीय आदिल के रूप में हुई. वह नागफनी क्षेत्र के डिप्टीगंज के पास एक निजी अस्पताल में काम करता है. रविवार को आरोपी ने उसी अस्पताल से थोड़ी दूरी पर गोल कोठी के पास महिला से छेड़छाड़ की थी. आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बताते चलें कि सोमवार दोपहर ही इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने केस दर्ज कराया था. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद 12 घंटे के अंदर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया.
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ की वीडियो वायरल हो रही थी. घटना रविवार शाम की थी. पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की मदद से जांच कर सोमवार दोपहर ही महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया. देर रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने के आरोपी आदिल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. उपचार कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
