टीवी स्टूडियो में मौलाना साजिद रशीदी को मारे गए थप्पड़, दो दिन पहले उन्होंने की थी सपा सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी, VIDEO
टीवी स्टूडियो में मौलाना साजिद रशीदी को मारे गए थप्पड़, दो दिन पहले उन्होंने की थी सपा सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी
नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस समय हंगामा मच गया जब समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया. यह घटना मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिंदी पोस्ट डॉट इन नहीं करता है.
घटना की शुरुआत तब हुई, जब एक टीवी डिबेट शो में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के मस्जिद में पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि मस्जिद में सपा की बैठक के दौरान डिंपल बिना सिर ढके बैठी थी जो इस्लामिक मर्यादाओं के खिलाफ है. इस बयान ने सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला दिया.
Maulana Sajid rashidi got beaten by SP worker Kuldeep bhati in Gautambudhnagar🤣🤣😂😂 pic.twitter.com/0egIUFiztF
— Team Jhaat Official👊 (@TeamJhaant__) July 29, 2025
नोएडा के सपा कार्यकर्ता मोहित नागर और उनके साथ कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में मौलाना को थप्पड़ जड़ दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मौलाना के खिलाफ पहले से ही सपा नेता प्रवेश यादव की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 79, 196, 197, 299, 352, 353 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज है.
इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. बीजेपी ने इसे महिला अपमान का मुद्दा बनाकर सपा पर निशाना साधा, जबकि सपा ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया. डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी को मणिपुर जैसे मुद्दों पर भी उतना ही जोर देना चाहिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौलाना ने अपने बयान पर कायम रहने की बात कही है.
