मानवता शर्मसार : बुजुर्ग मां को अंधेरे में लावारिस छोड़ा, ई-रिक्शे में लाए और सड़क किनारे फेंका…., सामने आया वीडियो
मानवता शर्मसार : बुजुर्ग मां को अंधेरे में लावारिस छोड़ा, ई-रिक्शे में लाए और सड़क किनारे फेंका…., सामने आया वीडियो
अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के पास एक बुजुर्ग महिला को रात के अंधेरे में बेसहारा हालत में फेंक जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बीती बुधवार रात करीब दो बजे दो महिलाएं और एक पुरुष ई-रिक्शा से पहुंचे और बुजुर्ग महिला को उतारकर वहां छोड़ दिया. उनमें से एक महिला ने पलटकर बुजुर्ग का चेहरा देखा, फिर तीनों बिना कुछ कहे वहां से चलते बने.
जब यह वीडियो देखा, तो आंखों में आंसु और गुस्सा, दोनों एक साथ आए😭😡
परिवार के लोग, बोलने और चलने में असमर्थ अपने परिवार की एक बूढ़ी स्त्री को रात के अंधेरे में सड़क पर छोड़कर चले गए।
बुजुर्ग स्त्री कुछ भी बताने में असमर्थ है।
📍अयोध्या, UP pic.twitter.com/uRZjFGGY7X— 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 (@mktyaggi) July 24, 2025
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दर्शन नगर चौकी पुलिस को मिली, जिसके बाद बुजुर्ग महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. जिसकी इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई. चौकी प्रभारी जगन्नाथ मणि त्रिपाठी ने बताया कि बुजुर्ग माता की सेवा मानवता के आधार पर की जा रही है. उनके गले में गहरा घाव है, जो कैंसर का रूप हो सकता है.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है, लेकिन अंधेरा और दूरी अधिक होने के कारण ई-रिक्शा और उसमें सवार लोगों की शिनाख्त फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. अभी बुजुर्ग महिला के परिजनों की पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही है.
