थाने में घुसा भारी-भरकम सांड, तीसरी मंजिल तक पहुंचा, रेस्क्यू ……, VIDEO

bull-894841_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

थाने में घुसा भारी-भरकम सांड, तीसरी मंजिल तक पहुंचा, रेस्क्यू करने में छूटे पसीने…, VIDEO

 

उत्तर प्रदेश में बदायूं के उझानी कोतवाली परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक कोतवाली की इमारत में तीसरी मंजिल की छत पर पहुंच गया. ऐसा नहीं की किसी ने सांड को कोतवाली परिसर में दाखिल होते देखा नहीं था. कोतवाली में आते जाते लोगों को लगा कि सांड वैसे ही घुस आया है और खुद -ब- वापस निकल जाएगा. लेकिन फिर अचानक शोर मचने लगा कि कोतवाली की तीसरी मंजिल पर सांड चढ़ आया है.

तुरंत ही पशुपालन और नगर पालिका की टीम को इस बारे में सूचित किया गया. मौके पर कई टीम पहुंची और सांड को सुरक्षित तीसरी मंजिल से नीचे उतारने के लिए घेराबंदी की गई. लेकिन सांड के व्यवहार को देखते हुए ये आसान नहीं था. क्योंकि भारी भरकम सांड के साथ जबरदस्ती करने से हादसा हो सकता है. जिसमें सांड और रेस्क्यू टीम दोनों को ही खतरा था.


ऐसे में पशु चिकित्सों ने फैसला किया कि सांड को बेहोश करके ही तीसरी मंजिल से नीचे उतारा जा सकता है. इसलिए पशु चिकित्सों ने सांड को ट्रैंक्विलाइजर (बेहोशी का इंजेक्शन) देकर आंशिक रूप से बेहोश किया. इसके बाद रस्सियों के सहारे सांड को तीसरी मंजिल से नीचे उतारा गया. हालांकि इस दौरान सांड को हल्की फुल्की चोटें भी आईं लेकिन वो कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगी.


The Hindi Post
error: Content is protected !!