आवारा कुत्तों के झुंड ने युवती को नोचा, घसीटकर जमीन पर पटका और फिर… सामने आया खतरनाक VIDEO

Dogs Stray

प्रतीकात्मक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

एमपी में स्ट्रीट डॉग का आतंक बढ़ता जा रहा है. इंदौर से एक डरावना वीडियो सामने आया है. इंदौर के श्रीनगर एक्सटेंशन के पास कॉलेज जा रही लड़की के ऊपर कुत्तों ने हमला कर दिया. चार कुत्तों ने झुंड बनाकर लड़की पर हमला किया. साथ ही उसे नोंच दिया. इसके बाद लड़की दोबारा भगाकर ललकारा तो वापस फिर से हमला के लिए आ गए. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

यह घटना श्रीनगर एक्सटेंशन की है. छात्रा कॉलेज की परीक्षा देने जा रही थी. तभी यह हादसा हुआ. CCTV में दिख रहा है कि छात्रा सड़क से गुजर रही थी. तभी अचानक चार कुत्ते उस पर झपट पड़े. छात्रा को कुत्ते गिरा देते हैं और उसने काटना शुरू कर देते हैं. वह पैर मारकर खुद को बचाने की कोशिश करती है. इसके बाद वहां से कुत्ते भागते हैं.

वहीं, लड़की कुत्तों के जाने के बाद खड़ी होती है. खड़ी होकर वह फिर से ललकारती है तो कुत्ते वापस लौटे आते हैं. इस दौरान लड़की की दोस्त पहुंच जाती है. वह पत्थर फेंकती है तो कुत्ते भागते हैं. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुत्ते कितने खतरनाक हो गए हैं. एमपी में कई बच्चों की जान भी अवारा कुत्ते ले चुके हैं.

उसकी एक दोस्त स्कूटी से आगे जा रही थी. उसने यह देखकर गाड़ी रोकी और कुत्तों को भगाया. उसने घायल छात्रा की मदद की. आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने छात्रा को अपने घर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. हमले में छात्रा के पैर में गहरा घाव आया है. उसका इलाज चल रहा है.

इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. इलाके के लोगों का कहना है कि श्रीनगर एक्सटेंशन और आसपास के इलाकों में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर रहे हैं.


The Hindi Post
error: Content is protected !!