मुठभेड़ में दबोचा गया मासूम से रेप का आरोपी, आठ साल बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर लगे कई टांके और….

Girl Sexually Assaulted Raped Hiding Face Behind Hands Deposit Photos AI Photo (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

यूपी के भदोही में सुरियावां में आठ वर्षीय बालिका के साथ रेप के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा. उसके एक पैर में गोली लगी है. इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है. एसपी ने निर्देश पर जौनपुर बॉर्डर कुशा पुलिया के पास एसओजी और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शनिवार को जेल रवाना किया. मुठभेड़ में दुष्कर्मी को दबोचने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार इनाम देने का ऐलान किया है.

अगवा बच्ची के साथ दरिदंगी की बेइंतहा आरोपी ने किया था. इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि दो बोतल खून चढ़ाने के साथ ही बच्ची को चार टांके भी लगाने पड़े. राहत की बात है कि पीड़िता खतरे से बाहर है. थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आदिवासी बस्ती के लोगों का कहना था कि आरोपी को किसी रिश्तेदार ने गुरुवार की रात को फोन करके बुलाया था. शराब एवं मांस का भी सेवन किया गया. देर रात उसने बालिका का मुंह दबाया और उठा ले गया था.

आरोपी वहां से उसे करीब दो किलोमीटर दूर जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के कूसा गांव स्थित पुराने ईंट भट्ठे के पास ले गया. आशंका जाहिर किया जा रहा है कि रेप प्रकरण में और भी आरोपित हो सकते हैं. पीड़िता कक्षा दो की छात्रा है. बच्ची गुरुवार रात घर के बाहर अपने दादा के पास चारपाई पर सोई थी. देर रात करीब डेढ़ बजे बच्ची को अगवा किया गया था.

जानकारी होने पर परिजनों ने तलाश की तो घर से कुछ दूरी पर शुक्रवार अलसुबह एक मोबाइल और बच्ची का पैंट मिला था. इस बीच जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र कूसा गांव की एक महिला ने एक बच्ची के मिलने की जानकारी दी थी. पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे. एक ईंट भट्टे पर वह बेसुध अवस्था में मिली थी. शरीर पर कपड़े नहीं थे.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!